Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी विजिलेंस ने स्टेनो बाबू को रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा

Ad

हल्द्वानी: राज्य में रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के मुख्यालय में तैनात बाबू दिनेश कुमार को विजिलेंस ने रंगे हाथ घूस लेते पकड़ है। बता दें कि स्टेनो बाबू दिनेश कुमार इससे पहले पुलिस विभाग में कार्यरत रहा है। बुधवार को हल्द्वानी विजिलेंस से आई टीम ने उसे एक लकड़ी के ठेकेदार से घूस लेते हुए धर दबोजा। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दिनेश कुमार भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है और इस वजह से उसने अच्छी खासी संपत्ति जोड़ ली है।  विजिलेंस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आरोपित से पुलिस पूछताछ में जुटी है। दिनेश कुमार पर निजी खेत मे लगे पेड़ो को काटने की जांच कर अनुमति के लिए संस्तुति देने व  जिम्मेदारी थी। विजिलेंस के एक्शन के बाद कार्यालय में एंट्री को रोक दिया गया है। गेट बंद कर दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top