Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ दर्ज किया केस, कटिया डालकर चल रही थी बिजली चोरी

हल्द्वानी में बिजली विभाग की छापेमारी, सरकारी आवास समेत छह घरों से पकड़ी गई बिजली चोरी
Ad

हल्द्वानी: इन दिनों नगर में बिजली को लेकर उठा पठक चल रही है। हाल में सात घंटे की कटौती बताकर साढ़े नौ घंटे की बिजली कटौती कर डाली। जिससे हल्द्वानी व आस पास के गांव के लोग परेशान हो गए। फिर 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती का प्लान साझा किया गया। एक्टिव दिख रहे हल्द्वानी बिजली विभाग की टीम ने रुद्रपुर के एक डॉक्टर के सरकारी आवास समेत छह घरों से बिजली चोरी पकड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जी हां, उपखंड अधिकारी वितरण उपखंड प्रथम अंशुल मदान ने हाल में पुराना जिला अस्पताल परिसर में छापामारी की। इस दौरान उनके साथ अवर अभियंता सर्किल विद्युत उपकेंद्र राजेश सैनी, सहायक अभियंता सतर्कता और ओम प्रकाश शर्मा अवर अभियंता सतर्कता कुमाऊं परिक्षेत्र हल्द्वानी मौजूद रहे।

छापामारी हुई तो बिजली चोरी भी पकड़ी गई है। चेकिंग में पता चला कि डॉ. मनोज कुमार तिवारी के सरकारी आवास पर भी बिजली चोरी की जा रही थी। यहां पोल से सीधे दो केबिल की कटिया डालकर 4.537 किलोवाट बिजली भार की चोरी को अंजाम दिया जा रहा था। टीम ने चेकिंग के दौरान 25 मीटर केबिल को काटकर सीज कर दिया।

हैरानी वाली बात ये है कि डॉ. तिवारी मौजूदा समय में जिला अस्पताल में फिजीशियन के पद पर तैनात हैं। ऐसे में सरकारी आवास में रह रहे जिम्मेदार लोग ही इस तरह के कृत्य करेंगे तो आमजन के लिए भारी मुश्किलें होनी तय हैं। बहरहाल इसके अलावा टीम ने छापामारी के दौरान इसके अलावा पांच अन्य घरों में भी बिजली चोरी पकड़ी।

जिसके बाद उपखंड अधिकारी ने फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार तिवारी, संजयनगर खेड़ा की अनिता साना, शास्त्रीनगर निवासी सुनीता देवी, संजयनगर खेड़ा निवासी रामेश्वर गौड़ और माधव हल्दार, संतोष कुमार के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने उक्त सभी लोगों पर बिजली चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उपखंड अधिकारी अंशुल मदान ने बताया कि हल्द्वानी विजिलेंस टीम के साथ पुराने जिला अस्पताल में छापेमारी की गई। जहां डॉ. मनोज कुमार तिवारी के सरकारी आवास में एलटी लाइन से बिजली चोरी पकड़ी गई थी। उन्होंने बताया कि पांच अन्य के घर पर भी बिजली चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top