Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी राजपुरा में महिला ने की आत्महत्या, मासूम जुड़वा बच्चों के सिर से उठा मां का साया

File Photo
Ad

हल्द्वानी: शहर में एक और खुदकुशी का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या करने वाली महिला प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता की पत्नी है। बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर राजपुरा की गली नंबर 1 में रहने वाले प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता की पत्नी क्षमा उम्र 26 ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह क्षमा ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि महिला के फांसी लगाने के दौरान उसका पति सोया हुआ था।

जब उसकी आंख खुली तो उसने पत्नी को फंदे पर लटका हुआ पाया। जिसके बाद उसने शोर मचाया तो परिवार जने इकट्ठे हो गए। आनन-फानन में महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल हरेंद्र चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

शव को कब्जे में लेने के बाद महिला के मायके पक्ष के लोग भी हल्द्वानी घटनास्थल पर आ गए। बता दें कि मृतका के मायके के लोगों ने बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मृतका का एक ढाई साल का बेटा और एक बेटी दोनों जुड़वा बच्चे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top