Nainital-Haldwani News

कोई भूखा न सोए, हल्द्वानी बार एसोशिएशन ने भूख के खिलाफ छेड़ी है जंग

Ad

हल्द्वानी: हम एक गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं। अगर हमारी जीत होती है तो यह धरती के लिए एक वरदान होगा। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। देशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए तीन मई तक का लॉकडाउन लागू है। इस बीमारी के चलते करोड़ो लोगों का काम बंद हो गया है। तो कई घरों में राशन को लेकर चिंता हो रही है लेकिन इस सभी परेशानियों को हराने के लिए कई संस्थान व अन्य लोग सामने आए हैं जो राहत साम्राग्री देने का कार्य कर रहे हैं। यह लोग कोरोना वारियर्स से कम नहीं हैं।

हल्द्वानी शहर में इस नेक मुहिम का हिस्सा हल्द्वानी बार एसोशिएशन के अधिवक्ताओ भी बनें हैं। उन्होंने सोमवार को डीआईजी कुमाऊं जगतराम जोशी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के लिए 60 राशन के पैकेट दिए। इस दौरान अधिवक्ता, सुनील पुंडीर, दीपक जोशी, योगिता बिष्ट, मीतू खुल्बे, के साथ रवि बिष्ट मौजूद रहे। अधिवक्ताओं का कहना है कि आगे भी उनके द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी, अधिवक्ता द्वारा डीआईजी महोदय और उत्तराखंड पुलिस का उनकी सेवाओं के लिये धन्यवाद अदा किया गया।

हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम उन सभी को सलाम करता है जो अपने अलावा अन्य परिवारों को भी सुरक्षित रखने में सहायता कर रहे हैं। डोनेशन के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने राहत कोष खोला है और वहां भी देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां सहयोग कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top