Nainital-Haldwani News

बदमाशों को खौफ नहीं, हल्द्वानी में पति-पत्नी के साथ लूट, केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: शहर में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ नीचे जाने का नाम नहीं ले रहा है। अपने परिवार के साथ बहन के ससुराल जा रहे बाइक सवार को जंगल के पास युवकों ने लूट लिया। युवकों मोबाइल व नगदी लेकर फरार हो गए। इसके अलावा उन्होंने दंपत्ति पर पथराव भी किया जिससे वो चोटिल हुए है। पीडित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कार्यकृत है। पीडित परिवार की ओर से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार आर्मी गेट राजपुरा निवासी अमित कुमार शनिवार दोपहर को अपनी बहन घर ( जीतपुर नेगी)  पत्नी सरिता और बच्चे के साथ जा रहा था। जंगल के पास उसकी बाइक रपट गई। इसी दौरान जंगल की तरफ से युवक आते दिखे, अमित को लगा कि वो उसकी मदद करेंगे लेकिन उन्होंने लूट को अंजाम दे दिया। युवकों ने अमित की जेब से 1500 रुपए निकाल लिए। उन्होंने बचने के लिए पीडित परिवार पर पथराव भी किया और वहां से फरार हो गए। इसमें अमित की पत्नी सरिता चोटिल भी हुई है।

पीडित परिवार ने ट्रांस्पोर्ट नगर चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी और अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली के एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को युवकों के बारे में अहम सुराग भी मिले हैं। पीडित अमित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग में नौकरी करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top