Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी MBPG कॉलेज की चुनावी जंग, ABVP और NSUI ने किसे दिया टिकट ?

Ad

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों से पहले छात्रों की राजनीति पर हर किसी की नजर है। कोरोना काल से पहले छात्रसंघ चुनावों में हुए ड्रामे एक बार फिर से देखने को मिल रहे हैं। अब एनएसयूआई ने भी अपना अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इससे पहले एबीवीपी ने जब टिकट घोषित किया तो बड़ा बवाल हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एमबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में अध्यक्ष पद से कौशल बिरखानी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके बाद एबीवीपी से टिकट की प्रबल दावेदार रहीं रश्मि लमगड़िया ने इस्तीफा देते हुए संगठन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि टिकट बेचा गया है।

प्रेसवार्ता करते हुए कौशल बिरखानी ने बताया कि ऐसा कोई भी घटनाक्रम नही हुआ है। केवल कुछ छात्र ही टिकट बेचने का आरोप लगा रहे हैं। अब एनएसयूआई की तरफ सूरज भट्ट को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस की टीमें भी काफी सक्रिय हैं। कौशल बिरखानी और सूरज भट्ट के अलावा चुनाव में और कौन उतरता है, देखना दिलचस्प होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top