Nainital-Haldwani News

कांग्रेस -भाजपा ने कसी कमर,14 जनवरी को हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उतारे ये प्रत्याशी

Ad

हल्द्वानीः निकाय चुनाव में 24 ग्राम सभा के शामिल होने से ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट का क्षेत्र भी नगर निगम में शामिल हो गया जिसके कारण भोला दत्त भट्ट को अपना ब्लॉक प्रमुख का पद छोड़ना पड़ा। अब  प्रमुख का पद रिक्त पड़ा था । जिस पर कारवाई करते हुए प्रशासन ने जल्द ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कराने का निर्देश दिया था । जिसके बाद भाजपा ने अपनी तरफ से 4 बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे आनंद सिंह दरम्वाल को भाजपा प्रमुख पद का दावेदार घोषित किया है । पर कांग्रेस ने समय लेते हुए गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी की घोषित किया है । कांग्रेस से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गौलापार खेड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट को प्रत्याशी घोषित किया है ।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए ज्येष्ठ प्रमुख तारा सिंह नेगी ने भी डीएम विनोद कुमार सुमन को तहरीर सौंपकर कहा था कि ब्लॉक प्रमुख का पद रिक्त होने के बाद ज्येष्ठ प्रमुख होने के नाते ब्लॉक प्रमुख की कमान उन्हें सौंपी जाये । जिसके बाद प्रशासन ने उपचुनाव कराने का फैसला लिया ।

ADVERTISEMENTS Ad

ब्लॉक प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए 11 जनवरी को नामांकन करा जायेगा और 12 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय तय किया गया है । 14 जनवरी को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक मतदान किया जायेगा और 3 बजे मतदान के तुरंत बाद मतगणना करी जायेगी । ब्लॉक प्रमुख पद के लिए केवल 27 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही मतदान करेंगे । साथ ही सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह कार्की ने बताया कि केवल ब्लॉक प्रमुख पद के लिए ही उपचुनाव कराया जा रहा है ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top