National News

स्थापना दिवस पर भाजपा हुई खामोश, कांग्रेस में शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, राजनेताओं में पाला बदलने की होड़ देखी जा रही है। इस योजना का लाभ सिर्फ नेता ही नहीं राजनेता भी ले रहे है। इस क्रम में कई भाजपा तो कई कांग्रेस के दिग्गज भी देखे गये। पाला बदलने वालों में सबसे पहला नाम शत्रुघ्न सिन्हा का लिया जा रहा था। कई बार शत्रुघ्न सिन्हा के भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने की बात करी जा रही थी , शायद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल होने का सही समय देख रहे थे।शत्रुघ्न सिन्हा को कटाक्ष भाषा के लिए जाना जाता है। एक समय वह फिल्मी दुनिया के सुपर स्टार देखे जाते थे पर अब शत्रुघ्न सिन्हा को एक नया रुप देखा जा रहा है। बिहार की राजनीति में वह अब दिग्गज नेताओं की श्रेणी में गिने जाते थे पर भाजपा में रहते शत्रुघ्न सिन्हा के भाषण से भाजपा ही परेशान देखी जा रही थी।यही कारण था कि भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा का पटना लोकसभा सीट से टिकट ही काट दिया। यही कारण रहा कि शनिवार 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर कांग्रेस में शामिल हो कर शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी को गहरा घाव दिया है।शत्रुघ्न सिन्हा को रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली पार्टी कार्यालय में सदस्यता दिलाई।  शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस का धन्यवाद किया तो वही भाजपा को स्थापना दिवस की बधाई भी दी। वह पार्टी छोड़ने के सवाल में बोले की मैने भारी मन से पार्टी छोड़ी है।शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने पर केसी वेनुगोपाल ने कहा कि आज कांग्रेस में सबसे बेहतर पॉलिटिशियन शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छे नेता गलत पार्टी में थे, जो अब सही पार्टी में आए है। वह सप्ताह भर पहले राहुल गांधी से मिले थे और उन्होंने इनका कांग्रेस में स्वागत किया।  

 

To Top