Uttarakhand News

बड़ी कामयाबीः उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ा इजराइल का ड्रग्स तस्कर

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड की सीमा नेपाल से जुड़ी होने के कारण हर एक अपराधी उत्तराखंड में शरण लेने की फिराक में ज्यादा देखा जा रहा है। यही कारण है कि गोवा से भागकर उत्तराखंड के रास्ते इजराइली नागरिक नेपाल जाने की फिराक में था। वही भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग कर रही एसएसबी के जवानों ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इजराइली की चेकिंग करी गई तो वह बिना वीजा के पाया गया ।पुसिस को पूछताछ में पता चला की इजराइली युवक गोवा से भाग कर उत्तराखंड आया था। पूछताछ में पता चला की युवक गोवा में ड्रग तस्करी के आरोपों से घिरा था। जिसके बाद वह चोरी से गोवा से उत्तराखंड आया और बनबसा के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में था। जिसके बाद इजराइली युवक की हरकतों पर एसएसबी के जवानों को शक हुआ और पूछताछ में युवक के पास वीजा नहीं मिला। जिसके बाद बनबसा के थाने के प्रभारी एसओ देवेंद्र सिंह ने इजराइली युवक को अपनी हिरासत में लेकर पुछ-ताछ शुरू कर दी। इजराइली युवक ने बताया कि वह अपनी किसी महिला मित्र से मिलने नेपाल जा रहा था। युवक ने अपना नाम यनव्ही वेनमींन बताया साथ ही अपना निवास इजपाइल बताया। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही इंटेलिजेंस एजेंसियां भी उससे पूछताछ को मौके पर पहुँच गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

कुछ दिन पहले ही नेपाल के बॉर्डर पर पुलिस ने एक युवक को 13 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। युवक ने पुछताछ में बताया कि वह हरियाणा के ढाबे में काम करता है।  इन दोनों घटनाओं से यह तो साफ है कि अवैध व्यापार और जुर्म करने वालों की पहली पसंद नेपाल बनता जा रही है। नेपाल की सस्ती सुविधा भी एक प्रकार का कारण हो सकती है। वही नेपाल जाने में उत्तराखंड का बॉर्डर एक प्रकार की सुविधा के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top