Entertainment

मानुषी छिल्लर करेंगी इस बड़ी फिल्म के साथ अपना डेब्यू…

Ad

नई दिल्लीः मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्लर आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही है। अपने जन्मदिन मेें मानुषी ने अपने पहले बॉलीवुड प्रोजक्ट के बारे में बताया। सूत्रों से पता चला है की मानुषी पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में काम करते नजर आएंगी। अपनी पहली डेब्यू फिल्म में मानुषी अक्षय कुमार के साथ अभिनय करते नजर आएंगी।  यशराज फिल्मस ने अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज चौहान अक्षय कुमार को कास्ट कर लिया है। जल्द अक्षय इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु करने जा रहे हैं। वहीं सोर्सस की मानें तो फिल्म में अक्षय के ओपजिट डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें की ये फिल्म चित्तौड़ और दिल्ली के राजा रहे पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक फिल्म हैं। इस हिस्ट्ररिकल ड्रामा को द्धिवेदी डायरेक्ट करेंगे वहीं यशराज फिल्मस इसे प्रोड्यूज करेगी। मानुषी छिल्लर ने चीन के शान्या शहर में आयोजित  मिस वर्ल्ड 2017 कॉम्पीटिशन मेॆं हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। आपको बता दें, मानुषी ये ख़िताब जीतने वाली छठी भारतीय सुंदरी हैं। जिस वक्‍त वह विश्‍व सुंदरी बनी थीं, वह हरियाणा के सोनीपत जिले में मेडिसिन की पढ़ाई कर रही थीं। वह सोनीपत के खानपुर कलान गांव में स्थित भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं थीं।और अपने सपने पूरे करने के लिए मानुषी ने कॉलेज से एक साल की मोहलत माँगी थी । और इस वक्त में उन्होंने ना सिर्फ अपने कॉलेज का बल्कि पूरे देश का दिल अपने मेहनत और निश्चय से जीत कर दिखाया।मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 में हुआ था। मानुषी छिल्लर 1966 में बनी पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया को अपना आदर्श मानती हैं। मिस इंडिया के अलावा मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड अपने नाम किया। मानुषी छिल्लर मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top