Entertainment

पहाड़ चढ़ने गई तारक मेहता की बबीता जी, लेकिन हुआ कुछ ऐसा की लौटना पड़ा वापस

Ad

नई दिल्लीः तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाए हुए है। शो को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। तारक मेहता शो कि सभी किरदार काफी फैमस हैं। वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता फैंस के बीच काफी फेमस हैं। शो में वे बबिता जी का किरदार निभा रही हैं। जेठालाल और बबिता जी के बीच की बातें फैंस को खूब पसंद आती हैं। हाल ही में मुनमुन, तंजानिया में किलिमंजारो पहाड़ पर ट्रैक के लिए गई थीं, जहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उन्हें रातोरात अपनी ट्रिप छोड़कर वापस आना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मुनमुन ने जब पहाड़ की चढ़ाई शुरू की तब उन्हें पूरा यकीन था कि वें शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं। जैसे ही मुनमुन ने चढ़ाई शुरू की तो दो ही दिनों में उन्हें वापस आना पड़ा। वापस आने का कारण उनका क्लौस्ट्रफोबिया था। मुनमुन को दो रातों तक लगातार क्लौस्ट्रफोबिक महसूस हो रहा था, जिसके चलते उन्हें एक बार पैनिक अटैक भी आया। इसके चलते मुनमुन को पहाड़ की चढ़ाई में मदद करने वाली टीम द्वारा एमर्जेन्सी में नीचे ले आई। 

मुनमुन का कहना था कि कैसे पहाड़ पर अंधेरे को देखकर उनका दिल घबरा जाता था, जिसके चलते वे बेहोश भी हो गई थीं। पहाड़ों के अंधरे को देख वे इतना डर जाती थी की उन्होंने अपनी इस ट्रिप को बीच में ही रोककर वापस लौटने का फैसला लिया। वापस लौटने पर मुनमुन ने ट्रैक का इंतजाम करने वाली टीम का भी उनकी मदद के लिए शुक्रिया अदा किया। मुनमुन का कहना था कि गाइड्स ने उनका बैग पैक करने में उनकी मदद की और 5 डिग्री की ठंड में उनके साथ 1 घंटे तक अंधेरे में चले भी, जिसके बाद मुनमुन को गाड़ी में बैठाया गया जो उन्हें पहाड़ से नीचे लेकर आई। वहीं ट्रैक से लौटने के बाद मुनमुन ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को अपने सही होने की खबर दी।

फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top