Nainital-Haldwani News

नैनीतालः फर्राटा पंखे से लगा करंट, युवक की हुई मौत

Ad

नैनीतालः फर्राटा पंखे से लगा करंट, युवक की हुई मौत

रामनगरः रामनगर से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां मालधन चौड़ में पंखे (फर्राटा) से करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। करंट लगने के तुरंत बाद परिवारवाले युवक को अस्पताल ले गए।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मालधन चौड़ आंनद नगर निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता बसंती देवी का पुत्र रोहित टम्टा उम्र 18 सोमवार देर रात पंखा (फर्राटा) चला रहा था। इस बीच उसे करंट लग गया। करंट लगने के तुरंत बाद परिवारवाले उसे काशीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाल ही में रोहित ने द्वितीय श्रेणी में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। पिता गिरीश टम्टा की दो साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। रोहित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। और परिवारवालों ने मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मालधन चौड़ चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद का कहना है कि परिवारवलाों की ओर से मामले में सूचना नहीं दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top