Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः गहरी नींद में था परिवार, चोर उड़ा ले गए जेवरात

Ad

हल्द्वानीः क्षेत्र में चोरों के मनसूबे इतने बढ़ गए हैं कि चोरों को पुलिस का खौफ तक नहीं रहा। आए दिन क्षेत्र में चोरी के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक चोरी का मामला हल्द्वानी के गौजाजाली से सामने आया है जहां चोरों ने रातो रात एक व्यक्ति के घर से हजारों रुपयों के जेवरात उड़ा डाले।

बता दें कि वनभूलपुरा में गौजाजाली उत्तर स्थित आम की बगीचा निवासी नासिर सैफी ने बीते रात अपने परिवार के साथ खाना खाया। जिसके बाद वह और उनके परिवार वाले सोने चले गए। सबके सोने के बाद आधी रात को चोरों ने घर में घुसकर हजारों रुपयों के जेवरात चोरी कर लिए। और बड़ी ही चलाकी के साथ पुरी वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

मामले के बाद नासिर ने वनभूलपुरा थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद वे सब सोने चले गए। जब वे सुबह उठे तो नासिर के  होश उड़ गए। उसने देखा कि घर में संभाल के रखे उसके पत्नी की सोने की बाली, अंगूठी, झुमके, चांदी का हार, पाजेब, झूमर और घर में रखे 7200 रूपये गायब थे। इसके बाद नासिर ने तुरंत पुलिस को इस की सूचना दे दी। एसओ वनभूलपुरी दिनेश नाथ मंहत का कहना है मामले की जांच की जा रही है। और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top