Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी ब्रेकिंग: गौला नदी में नहाते हुए बहा 12 साल का बच्चा, पुलिस ने बरामद किया शव

Ad

हल्द्वानी: बारिश उत्तराखण्ड के लोगों के आफत बन गई है। हल्द्वानी समेत पास के इलाकों में नदी व नाले उफान पर है। ताजा घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से आ रही है। गौला नदीं में नहाते हुए बह जाने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की उम्र 12 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नदी का पानी तेज होने के बाद भी बच्चा उसमें नहाने के लिए उतर गया और बह गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इन होम्योपैथिक दवाओं के सेवन से दूर होंगे पेट के कीड़े, साहस होम्यो वीडियो टिप्स

खबर के अनुसार मामला 5 बजे सामने आया। बच्चे के बहने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की बॉडी को बरामद किया और हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि शाम करीब पांच बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ बच्चे नदी किनारे नहा रहे थे। उन्हें पानी के बीचों-बीच करीब 12 वर्षीय किशोर बहकर आता दिखा। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकजुट होकर किशोर को निकालने में जुट गए। इसका पता लगते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस भी नदी में किशोर को ढूंढने लगी। इंदिरानगर गेट के पास किशोर पानी में किनारे की तरफ आया। लोगों की मदद से पुलिस ने किशोर को निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि नहाने के दौरान हादसा हुआ होगा। इंद्रानगर के पाचवीं का छात्र था किशोर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि इंद्रानगर के मोहम्मदी चौक में रहने वाले शकील अहमद ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि चार बहनों के बाद फैज (12) उनका इकलौता पुत्र था। वह अब्दुल वहीद पब्लिक स्कूल में पांचवीं का छात्र था। दोपहर में फैज घर से खेलने के लिए निकला। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। करीब 10.30 बजे पुलिस के साथ मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने फैज का शव देखा तो कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

वहीं मौसम विभाग ने राज्य में बारिश के चलते अलर्ट लगाया है। वहीं राज्य में बहने वाली नदियां अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हल्द्वानी में पिछले हफ्ते एक 6 साल का बच्चा भी नाले में बह गया था, जिसका शव पुलिस ने बरामद किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top