Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः महिला अस्पताल में नहीं हुए अल्ट्रासाउंड, मरीज हुए परेशान

Ad

हल्द्वानीः स्वास्थ्य का अधिकार जनता का सबसे पहला अधिकार होतो है लेकिन शहर में बेहतर सवास्थ्य सेवाओं के अभाव में रोजाना हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर में बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य सेवाऐं चरमरा चुकी हैं। इसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सरकारी अस्पताल का तो भगवान ही मालिक है। कभी डॉक्टर हड़ताल पर चले जा रहें हैं तो कभी अस्पताल के अल्ट्रासाउंड ठप हो जा रहें हैं। ऐसा ही एक मामला महिला अस्पताल से सामने आया है जहां सोमवार को अस्पताल के के सभी अल्ट्रासाउंड ठप रहे। 

ADVERTISEMENTS Ad

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

बता दें कि अल्ट्रासाउंड ठप रहने की वजह से दिनभर करीब 40 से अधिक महिलाओं को बिना अल्ट्रासाउंड के ही अस्पताल से वापस लौटना पड़ा। इसके चलते लोगों में अस्पताल के खिलाफ काफी गुस्सा दिखाई दिया। बता दें कि बेस अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरीश लाल अब तक महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करते थे। लेकिन बीते दिनों डॉ. लाल को बेस अस्पताल का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बना दिया था। इसके चलते महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। ना जाने कब शहर के अस्पतालों में सुधार आएगा। जिन लोगों के पास प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने का पैसा नहीं होतो वे यह सोचकर सरकारी अस्पताल आतें हैं कि उनका इलाज हो सकेगा, लेकिन सरकारी अस्पताल की हालत देख लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों से लोग अपना इलाज कराने शहर के बेल अस्पताल पहुंचे तो उनको पता चला कि अल्ट्रासाउंड विभाग ही ठप पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top