Nainital-Haldwani News

बीमार मां को देखने आए उत्तराखंड के जवान और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत

Ad

हल्द्वानीः आज आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आ रहें हैं। ऐसा ही एक ही दिल दहला देने वाला मामला आमडंडा से रिंगोड़ा का है जहां बीमार मां को देखने के लिए आए आर्मी जवान और उसके मौसेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना रामनगर के आमडंडा रिंगोड़ा के बीच की है जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर में आर्मी जवान सहित दो की मौत हो गई। बता दें कि रामनगर के खतरी निवासी मोहम्मद अजीम उम्र 22 साल, पुत्र मोहम्मद मोहसिन रानीखेत में कुमांऊ रेजिमेंट के अभिलेख कार्यालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर तैनात थे।
आर्मी जवान मोहम्मद अजीम अपनी मां रबिया की तबीयत खराब होने की वजह से मंगलवार की शाम को रामनगर आए थे। जिसके बाद जवान अपनी मौसी के बेटे अशरफ उम्र 23 साल, पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी खातरी के साथ घूमने निकले गए। जिसके बाद रात करीब 9.30 बजे भाजपा नेता रोकेश नैनवाल नें जवान और उनके भाई को आमडंडा से रिंगोड़ा के बीच सड़क किनारे पड़े देखा। जिसके बाद दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उन दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ,लेकिन उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top