Regional News

देखते ही देखते खाक हो गई खून-पसीने की कमाई, भवाली रेस्ट्रो में लगी आग

Ad

भवाली:शहर से तीन किमी दूर भवाली-अल्मोड़ा मार्ग निगलाट से आगे एक  रेस्ट्रो में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना सुबह की बताई जा रही है। खबर के मुताबिक सुबह 9 बजे अशोका इन रेस्टोरेंट आग की चपेट में आ गया। आग लगने का कारण सिरेंडर बताया जा रहा है। रेस्ट्रो में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच लोगों ने पुलिस और फायरब्रिगेड को मामले की सूचना दी और खुद आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।

ADVERTISEMENTS Ad

रेस्टोरेंट मालिक पूरब साह का बताया जा रहा हैं। साह ने बताया कि किचन में काम करते समय अचानक गैस सिलेंडर से पाइप हट गया जिस कारण गैस किचन में फैल गई और आग लग गई। वही मौके में पहुँचकर अग्निशमन वाहन ने आग पर किसी तरह काबू पाया गया। लेकिन आग के बढ़ने से लगभग सात आठ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top