Regional News

पेट्रोल के बढ़ते दामों ने बढ़ाया कांग्रेस की नैनीताल टीम का पारा, सरकार का पुतला फूंका

Ad

नैनीताल:नीरज जोशी: कांग्रेस संगठन द्वारा शहर के चौराहे पर बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामो को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आव्हन पर किया गया। कांग्रेस नेता खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में बढ़ते डीजल पेट्रोल व दालों के लेकर कांग्रेस संगठन न नाराजगीे जताई भाजपा सरकार  मुर्दाबाद वर्तमान सरकार होश में आओ होश में आओ नारो के साथ लोगो के साथ हो रही नाइंसाफी पर गुस्सा जाहिर किया। कांग्रेस संगठन ने जल्द बढ़ते दामो में कमी नही करने पर आंदोलन करने को कहा।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने जो वादे किए थे उनका क्या हुआ वो आज वह सब जनता के सामने हैं। हर एक व्यक्ति के खाते में पन्द्रह लाख रुपये आएंगे। पैसा तो नही आया लेकिन जनता को पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर लुटा जा रहा हैं वर्तमान में डीजल 70 व पेट्रोल 80 लीटर रुपये पहुँच गया हैं।

उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और उनसे कुछ भी छुपा नही हैं। सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि सरकार जनता की मर्जी से बनती हैं। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता आर्या, खष्टी बिष्ट,दयाल आर्य, मदन सुयाल हरीश चंद्र बिष्ट, नीरज अधिकारी निशा बिष्ट, शांति तिवारी, आशु साह, ममता पांडे, रविन्द्र मेहरा, कमलेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top