National News

सनी देओल ने नामांकन में बताया 7 करोड़ का जीएसटी कर्ज बाकी

Ad

नई दिल्लीः 29 अप्रैल को चौथे चरण के चुनाव के साथ कुछ क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया भी कराई गई। इस क्रम में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने भी गूरदासपुर से नामांकन भरा, जिसमें सनी देओल ने अपना असली मतलब कागजी नाम अजय सिंह देओल के नाम से पर्चा भरा। 23 अप्रैल 2019 को ही सनी देओल ने भाजपा की सदस्यता ली है। सनी ने 29 अप्रैल को स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद पंजाब के गुरदासपुर लोक सभा सीट से नॉमिनेशन फाइल किया।इस नामांकन में उन्होंने अपना नाम अजय सिंह धर्मेंद्र देओल बताया है। इस फॉर्म में उम्मीदवार को खुद से जुड़ी तकरीबन सारी जानकारियां भरनी होती हैं। पढ़ाई-लिखाई से लेकर संपत्ति तक। इसमें सनी ने बताया है कि उन्होंने बर्मिंघम से 1977-78 में एक्टिंग में डिप्लोमा किया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी कुल संपत्ति भी इस एफिडेविट में लिखी। जिसमें सनी ने कर्ज की भी पूरी जानकारी दी है।सनी और पूजा देओल पर 51 करोड़ रुपए का बैंक लोन बकाया है।ढाई करोड़ रुपए का सरकारी कर्ज, और सनी देओल का 7 करोड़ रुपए का जीएसटी भरना भी बाकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

एफिडेविट में भरे आंकड़ों के मुताबिक आज की तारीख में सनी और उनकी पत्नी के पास कुल संपत्ति है 87 करोड़ रुपए। इसमें भी उन पर 53 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। उनके पास 60 करोड़ रुपए की चल संपत्ति, 21 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति, नौ लाख रुपए बैंक अकाउंट में और 26 लाख रुपए कैश हैं। वहीं उनकी पत्नी पूजा के पास 6 करोड़ रुपए की चल संपत्ति, बैंक अकाउंट में 19 लाख रुपए और 16 लाख रुपए कैश है। पूजा के पास किसी तरह की कोई अचल संपत्ति नहीं है।2014 चुनाव के नॉमिनेशन में हेमा मालिनी ने अपनी कुल संपत्ति 177 करोड़ रुपए बताई थी। पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति 72 करोड़ रुपए बढ़ गई है। इस बार भरे नामांकन में हेमा-धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी की कीमत है 249 करोड़ रुपए है। इसमें धर्मेंद्र की कुल संपत्ति है 135 करोड़ रुपए और हेमा 114 करोड़ रुपए की मालकिन हैं।सनी देओल को बीजेपी ने उस सीट से टिकट दिया है, जिससे पहले विनोद खन्ना लड़ते थे। गुरदासपुर से विनोद खन्ना चार बार चुनाव जीत चुके हैं। 27 अप्रैल, 2017 को उनके कार्यकाल केदौरान ही उनका इंतकाल हो गया था। अप्रैल, 2017 में विनोद के निधन के बाद बाय-इलेक्शन हुए। इसमें कांग्रेस के सुनील कुमार जाखड़ जीते।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top