National News

6 घंटे बाद ठीक हुआ एयर इंडिया का सर्वर , दुनिया भर में ठप रहा यातायात

Ad

नई दिल्लीः एयर इंडिया का सर्वर डाउन होने से शनिवार को यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सर्वर को करीब 9 बजे ठीक कर लिया गया जिसकी जानकारी खुद सीएमडी अश्विनी लोहानी ने दी। एअर इंडिया के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने कहा कि एयर इंडिया सिस्टम को बहाल कर दिया गया। एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित हुई, क्योंकि एयरलाइन का SITA सर्वर पूरे भारत में और विदेशों में 3:30 बजे से डाउन था।बता दें कि शनिवार को सर्वर डाउन होने के कारण सैकड़ों यात्री दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट की तरह ही मुंबई एयरपोर्ट का भी यही हाल है।भारत और विदेश में एयर इंडिया का सर्वर डाउन होने के कारण यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों के मुताबिक वे पिछले 3 से 5 घंटे से मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। उनकी शिकायत है कि उन्हें एयर इंडिया के कर्मचारियों से संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल रहा है।सर्वर डाउन होने के बाद यात्रियों को हो रही परेशानी देखते हुए एयर इंडिया ने बयान जारी किया था। उन्होंने बताया कि SITA सर्वर डाउन होने की वजह से फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि उनकी तकनीकी टीम इसपर काम कर रही है और जल्द से जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा। वहीं सर्वर ठीक होने के बाद अश्विनी लोहानी ने कहा कि 3.30 से 4.30 के बीच सर्विस सिस्टम SITA मेंटेनेंस की वजह से बंद था। यह 8.45 तक बंद रहा जिसे अब ठीक कर लिया गया है। इसकी वजह से फ्लाइट्स आज देरी से उड़ेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top