National News

विधानसभा में जीत के बाद राजस्थान में कांग्रेस की बड़ी चाल, खेला ये दांव

Ad

नई दिल्लीः लोकसभा की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। जिसमें सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी धोषित करने शुरु कर दिये है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर सबकी नजर गड़ी है। यही कारण है कि कांग्रेस ने धीरे-धीरे अपने प्रत्याशी घोषित करने शुरु कर दिये है। इस क्रम में कांग्रेस ने गुरूवार को 31 और प्रत्याशी घोषित किये जिसमें उत्तर प्रदेश से 6 राज्सथान से 19 और गुजरात से 6 प्रत्याशी घोषित कर दिये।  लोकसभा चुनाव में कांग्रेस काफी संभलकर टिकट बांटती देखी गई। पार्टी ने लगभग अपने हर प्रमुख चेहरे को मैदान में उतारा है। यही कारण रहा है कि पार्टी ने जोधपुर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर भरोसा जताया है। और साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को अलवर और मानवेंद्र सिंह को बाडमेर से टिकट दिया गया है।लोकसभा के लिए देशभर में कांग्रेस ने अपने हर एक बड़े नेता को टिकट दे कर भरोसा जताया है। पर यह कहना आसान नहीं की पार्टी का यह फॉर्मूला पास हो जायेगा। बड़े नेताओं में उत्तर प्रदेश में संभल से जेपी सिंह, शाहजहांपुर से ब्रह्म स्वरूप सागर, झांसी से शिवशरण कुशवाहा, फूलपुर से पंकज निरंजन, महराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी और देवरिया से नियाज अहमद को टिकट दिया गया है। इसके अलावा राजस्थान के टोंक सवाई माधोपुर से नमो नारायण मीणा, उदयपुर से रघुवीर मीणा और कई अन्य नेताओं को टिकट मिला है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने यह 13वीं सूची जारी की है। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 262 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इसमें सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। हर बार की तरह सोनिया रायबरेली और राहुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top