National News

नाम से राजनेता लेकिन जुबां से…जया प्रदा को लेकर आजम खान का घिनौना बयान

Ad

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के लिए हर राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक दी हैं। लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा मैदान कहा जाने वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश पर हर एक छोटी बड़ी पार्टी की नजर है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश से नेताओं के विवादित बयान भी सामने आ रहे हैं। विवादों की बात हो और यूपी के दिग्गज नेता आजम खान की बात ना हो ऐसा शायद ही हो सकता है। आजम खान ने अपने विपक्ष में चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के ऊपर विवादित बयान दे दिया है।आजम खान ने जया प्रदा के ऊपर बयान देकर सबसे बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। सपा के समय से ही आजम खान और जया प्रदा के बिच विवाद रहता ही था, पर अब जया के भाजपा शामिल होने से आजम खान और आग बबूला देखे जा रहे है, यही कारण रहा की रामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने जया प्रदा पर निशाना साधा उन्होंने कहा था कि 10 बरस जिसने रामपुर वालों का खून पिया, जिसे उंगली पकड़कर हम रामपुर में लेकर आए। जिसका हमने पूरा ख्याल रखा। उसने हमारे ऊपर क्या-क्या आरोप नहीं लगाए।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी दौरान उन्होंने मर्यादा तोड़ते हुए कहा ‘जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया…उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनका अंडरवियर खाकी रंग का है।’ आजम खान के इस बयान से समाजवादी पार्टी को हर कोई घेर रहा है। महिला आयोग ने भी समाजवादी पार्टी को नोटिस जारी कर दिया है।तो वही भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी एक ट्विट कर मूलायम सिंह से आजम खान पर कार्रवाई करने की बात रखी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विट कर कहा कि मुलायम भाई, आप समाजवादी पार्टी के पितामह हैं। आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है, आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती ना करें।

विवादित बयानों से समाजवादी पार्टी का पुराना नाता है। आजम खान के साथ जया प्रदा का झगड़ा पार्टी के अंदर से ही चलता आ रहा है। कई बार जया प्रदा ने भी आजम खान को गंड़ा और पद्मावत फिल्म के खिलजी से तुलना करी है। रेप के मामले पर पार्टी के वरिष्ट नेता मुलायम सिंह ने भी विवादित बयान देते हुऐ कहा कि बच्चे हैं ऐसी गलती हो जाती है। जिसके बाद पार्टी ने जनता की नाराजगी का सामना करा था और एक बार फिर पार्टी के नेताओं का सिर आजम खान ने विवादित बयान देकर झुका दिया है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top