National News

टिकट ना मिलने से नाराज विधायक ले उड़े 300 कुर्सी , बोले ये मेरा मालिकाना हक है

Ad

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के आते ही पार्टी में टिकट के दावेदारो ने लाइन लगानी शुरू कर दी है। कई नेता टिकट के लिए अपनी-अपनी दावेदारी कर चुनाव लड़ने को आतुर हो गये है। तो कई नेता पार्टी बदले की फिराक में देखे जा रहे है। जिसमें एक नेता ऐसे भी है जो पार्टी से तो गये पर साथ में 300 कुर्सी भी ले गये। यह खबर सुनकर हर एक व्यक्ति अपनी हंसी नहीं रोक पायेगा। यह घटना महाराष्ट्र की है जंहा औरगाबाद लोकसभा सीट से टिकट के दावेदार कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ने टिकट ना मिलने पर अपनी नाराजगी जताई ।

ADVERTISEMENTS Ad

यह नाराजगी इतनी बढ़ गई कि विधायक साहब ने पार्टी से अपना हिसाब ही कर डाला जिसमें विधायक अब्दुल सत्तार ने अपने हिस्से में 300 कुर्सी बताई। और अपने समर्थकों के साथ 300 कुर्सी ले गये। नाराज विधायक ने बताया कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। जिसके बाद वहा से अपना सारा समान ले गये। कुर्सी के सवाल पर नेता जी ने बोला कि 300 की 300 कुर्सी पर उनका मालिकाना हक है और वह अपने सामान के साथ ही कुर्सियां ले गये।  जिसके बाद एक भी कुर्सी कार्यालय में नहीं दिखी । पार्टी को दूसरी जगह जाकर पार्टी मीटिंग करनी पड़ी।


नाराज विधायक सत्तार ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि पार्टी उनके ऊपर भरोसा जतायेगी। पर पार्टी ने उनपर भरोसा ना करके विधान परिषद् सदस्य सुभाष झंबाद को टिकट दे दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top