National News

7 साल में शाह के आ गये अच्छे दिन , 16 गुना बढ़ी

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में हर एक व्यक्ति की नजर गड़ी है। तो कई आम जनता को लोकसभा चुनाव के सहारे अपने नेताओं की चल-अचल संपत्ति की जानकारी भी मिल जाती है। लगभग हर बार नेताओं की संपत्ति में इजाफा ही देखने को मिलता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखा जा रही है। संपत्ति के मामले में कई बड़े नेता भी पिछे नहीं है। इस ही क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी गीने जाने लगे है।अमित शाह ने अपनी 2012 की संपत्ति मुकाबले 2019 में 16 गुना से भी ज्यादा खुद दिखाई है। इस जानकारी से यह तो दिख रही है कि मात्र 7 सालों में शाह ने राजनीति के अलावा संपत्ति में भी तरक्की करी है।जहां शाह ने 2012 में 11.79 करोड़ की संपत्ति बताई तो अब 7 साल बाद शाह ने अपनी संपत्ति को 38.81 करोड़ खुद से दर्शाया है। 2019 के ब्योरे में 38.81 करोड़ की संपत्ति में शाह ने 23.45 करोड को विरासत में मिली होने की बात कही है, जिसमें चल-अचल संपत्ति को भी शामिल किया गया है।

नामांकन में शाह ने अपने पास 20 हजार रुपये बताए तो वही पत्नी के पास 72 हजार रुपये दिखाए है। अमित शाह ने अपनी पत्नी और खुद के बैंक खाते में 27.80 लाख रुपये थे और 9.80 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट हैं। वहीं शाह की पत्नी सोनल शाह की संपत्ति पिछले पांच सालों में 14 लाख से बढ़कर 2.3 करोड़ रुपये हो गई। सोनल शाह की संपत्ति में यह इजाफा 16 गुना है।

To Top