National News

उर्मिला ने थामा कांग्रेस का हाथ , टिकट पर बोल दी ये बड़ी बात…


नई दिल्लीः चुनाव का त्योहार सचमुच फिल्मी जगत के सितारों के राजनैतिक पदार्पण के लिए एक बेहतरीन मौका है। जहाँ एक तरफ इन नामचीन सितारों का नाम पार्टियों को  उनके प्रशंशकों के रूप में एक अच्छा खासा वोट बैंक देता है वहीं इन पार्टियों का साथ उन्हें एक मजबूत राजनैतिक प्रष्ठभूमि देता नजर आता है। चुनाव के रंग में एक और अभिनेत्री राजनैतिक पार्टी से जुड़ गई।

हम बात कर रहे है। मशहूर फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की। उर्मीला ने कांग्रेस पार्टी को 27 मार्च को सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस की सदस्यता दिलाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद पहुंचे थे। इस से पहले भी 26 मार्च को दक्षिण सिनेमा के मशहूर अभिनेता मोहन बाबू ने वाईएसआर कांग्रेस ज्वाइन करी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कांग्रेस के टिकट पर मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ने के सबाल पर अभिनेत्री उर्मिला ने कहा कि में टिकट के लिए पार्टी नहीं आई है। मैं समाजसेवी करने आई हूं।मुंबई के छह लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है और इसी दिन राज्य की 17 अन्य लोकसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। अगर उर्मिला मातोंडकर को मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जाता है तो उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। इस सीट को बीजेपी का गढ़ और शेट्टी को अपराजेय माना जाता है।

Join-WhatsApp-Group

उर्म‍िला मातोंडकर से पहले कई अन्य बड़े सिनेमाई सितारों जैसे सलमान खान, संजय दत्त के चुनावी समर में उतरने की चर्चा थी, लेकिन उन्होंने चुनाव प्रचार करने से साफ इंकार कर दिया है।

 

To Top