National News

बुरी खबर:सुपरहिट उरी फिल्म के एक्टर की मौत,बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

Ad

नई दिल्लीःविक्की कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का रोल निभाने वाले नवतेज हुंडल का निधन हो गया है। नवतेज के निधन के पीछे की वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है। ‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन’ ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी। नवतेज के निधन से टीवी सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad

आज 9 अप्रैल से उत्तराखंड में रूक जायेगा चुनावी बिगुल

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा)’ ने ट्वीट किया- ‘सिंटा नवतेज हुंडल के निधन पर शोक व्यक्त करता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा हुंडल एक्टिंग क्लासेज भी चलाते थे। एक्टर अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं। नवतेज हुंडल की बेटी भी एक्ट्रेस हैं। वह एकता कपूर के सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में मिहिका का किरदार निभा रही हैं। असल में इनका नाम अवंतिका हुंडल है।नवतेज हुंडल फिल्म इंडस्ट्री में कई साल से सक्रिय हैं। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में ‘खलनायक’, ‘तेरे मेरे सपने’ और ‘द विसपर्स’ शामिल हैं। आखिरी बार नवतेज बड़े पर्दे पर ‘उरी’ फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में विक्की कौशल, मोहित रैना, परेश रावल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हारी, रजत कपूर के अलावा कई और एक्टर्स थे।

‘उरी’ फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ के पार था। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बनाए थे। वहीं विक्की कौशल की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top