Uttarakhand News

आज 9 अप्रैल से उत्तराखंड में रुक जायेगा चुनावी बिगुल

Ad

देहरादूनः लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है वैसे ही प्रत्याशियों की दिल की धड़कन तेज होती जा रही है। यही कारण है कि सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंक चुके है। वहीं पहले चरण की बात करें तो अब लगभग समय समाप्त हो गया है। इस क्रम में उत्तराखंड में भी 11 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव होने है, जिसकी तैयारी चुनाव आयोग ने लगभग पूरी कर ली है। वहीं 9 अप्रैल को चुनाव प्रचार हर क्षेत्र में रोक दिया जायेगी। चुनाव में हर पार्टी ने अपनी ताकत लगाने के साथ सक्रियता भी बढ़ाई है। पार्टी अब कार्यकर्ताओं के भरोसे देखी जायेगी। इस चुनाव में प्रत्याशी के साथ पार्टी के कार्यकर्ता का भी इम्तिहान होना तय है।उत्तराखंड में 9 अप्रैल से प्रचार रोक दिया जायेगा। इस से हर एक प्रत्याशी के अंदर की बेचैनी और बढ़ सकती है। कहने को तो उत्तराखंड में मात्र पांच लोकसभा सीटे है पर उत्तराखंड के प्रत्याशियों ने केद्र को तक अपनी ओर देखने पर मजबूर कर दिया है। यही कारण है कि भाजपा से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उत्तराखंड में जनसभा करने आने पड़ा जिसके बाद कांग्रेस की और से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के उपमुख्यंमत्री सचिन पायलट ने भी अपने कार्यकर्ताओं में उत्तराखंड आकर जोश भरा।  उत्तराखंड में पार्टी के सभी दिग्गज नेता चुनावी मैदान में है। नैनीताल की बात करे तो कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने भी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पर दांव खेला है। हरिद्वार में भाजपा ने मौजूदा सांसद और पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशक को तो कांग्रेस ने अंबरीश कुमार को उतारा है। कुमार का यह पहला लोकसभा चुनाव है। पौड़ी में जहां भाजपा ने तीरथ सिंह रावत तो कांग्रेस ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी पर दांव लगाया है। टिहरी में सबसे ज्यादा टक्कर देखी जा रही है जहां मौजूदा सांसद माला राज्यलक्ष्मी तीसरी बार किस्मत आजमा रही है तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर भरोसा जताया है। अल्मोड़ा सीट पर लगातार तीसरी बार भाजपा से अजय टम्टा तो कांग्रेस से प्रदीप टम्टा मैदान पर है। दोनों ने एक-एक बार जीत हासिल कर रखी है। इस वक्त अजय टम्टा लोकसभा सांसद है। तो वही प्रदीप टम्टा राज्यसभा सांसद है। इस लिए उत्तराखंड में यह लोकसभा चुनाव एक अलग ही स्तर पर चला गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top