National News

बंगाल में फिर खूनखराबा, बीजेपी अध्यक्ष की रैली रोकने पर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Ad

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में एक बार फिर बीजेपी और टीएमसी वर्कर्स आमने-सामने हैं। दक्षिण दिनाजपुर जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प होने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि ये झड़प बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष और मेदिनीपुर लोकसभा सीट से सांसद दिलीप घोष की विजय यात्रा को लेकर हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि सांसद घोष ने बिना अनुमति यात्रा निकाली जिसका पुलिस ने विरोध किया और वाद-विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच झड़प हो गई है। दिलीप घोष ने शुक्रवार दोपहर यहां के बुनियादपुर रैली निकाली। किसी भी राजनीतिक रैली पर प्रतिबंध के बावजूद दिलीप घोष ने रैली निकाली। पुलिस ने इसका विरोध किया और बैरीकेड के जरिए मोर्चाबंदी की जिसका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

सांसद दिलीप घोष ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस से रैली की अनुमित मांगी। रैली के लिए भारी संख्या में बीजेपी समर्थक इकट्ठे हुए थे। इसी बीच, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ हाथापाई की जिसके जवाब में पुलिस को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा। बदले में पुलिस पर पथराव किया गया। इस झड़प में कुछ बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी घायल हो गए। बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में दिलीप घोष ने मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के मानस भूनिया को पराजित किया। घोष ने राज्यसभा के मौजूदा सांसद भूनिया को 87 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल की।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top