National News

उत्तराचंल विहार कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकले बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV पर कैद हुई वारदात

Ad

नई दिल्लीः आज कल आए दिन हत्या की घटनाएं सामने आ रहीं हैं।ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना दिल्ली से सटे गाजियाबाद कि है, जहां बदमाशों ने बसपा नेता की गोलियों से भून कर हत्या कर दी। वारदात को तब अंजाम दिया जब नेता सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी अचानक कार में सवार 6 बदमाशों ने उनके उपर गोलियां बरसा दी। 
घटना गाजियाबाद में दिल्ली-यूपी बॉर्डर थाना इलाके की उत्तराचंल विहार कॉलोनी की है जहां बेहटा हाजीपुर गांव के निवासी बहुजन समाज पार्टी के नेता शब्बर जैदी हर दिन की तरह अपने घर से करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले पर उनको क्या पता था कि यह उनकी आखरी वॉक होगी। वॉक करने के दौरान घर से करीब 200 मीटर दूर जब शब्बर पहुंचे तो कार सवार 6 बदमाशों ने उनपर बड़ी बेरहमी से गोलियां चला दी। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद परिवालवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर घटना की जांच में जुट गई है।
घटना के बाद एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बताया कि परिवारवालों को सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बदमाशों की पहचान की जाएगी। वहीं परिवारवालों ने हत्या में किसी भी प्रकार की रंजिश होने से इंकार कर दिया है। बता दें कि शब्बर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top