National News

पुलिस का नहीं रहा डर,बेखौफ बदमाशों ने महिला पुलिसकर्मी को बनाया अपना शिकार

नई दिल्लीः बेखौफ बदमाशों के हौसले आए दिन बढ़ते ही जा रहें हैं। कई बार देखा गया है कि जो पुलिस हमारी सुरक्षा करती है, वही पुलिस अपनी सुरक्षा करने में कई बार नाकाम साबित होती है। ऐसी ही एक खौफनाक घटना मथुरा से सामने आ रही है। जहां बैखोफ बदमाशों ने एक महिला पुलिसकर्मी पर तेजाब फैक दिया। हमले के बाद महिला पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गई। हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से महिला को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बता दें कि यह खौफनाक घटना मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र की है। गुरुवार सुबह 25 वर्षीय पुलिसकर्मी नीलम पर दामोदर पुरा इलाके के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने तेजाब से अटैक कर दिया और महिला को घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस का कहना है की गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे मथुरा में तैनात नीलम अपनी ड्यूटी खत्म करके वापस घर जा रही थी। नीलम का घर दामोदरपुर इलाके में है। जैसे ही वे अपने घर के पास पहुंचने वाली थी तभी अचानक कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके उपर तेजाब डाल दिया और वहां से भाग गए। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी बदमाशों की तलाश की जा रही है।

To Top