National News

मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर लगाया यह बड़ा आरोप, जानिए

Ad

नई दिल्लीः दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ईको फ्रेंडली बसों की जरुरत को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। एक अखबार में छपे रिपोर्ट का हवाला देते हुए मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि, दिल्ली को 20 हजार ईको फ्रेंडली बसों की जरुरत है। लेकिन केजरीवाल सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल को बर्बाद कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल कब जागेंगे और दिल्लीवासियों के लिए इस मामले को प्राथमिकता देंगे।


दिल्ली को 20 हजार ईको फ्रेंडली बसों की जरूरत है लेकिन केजरीवाल सरकार ने 54 महीने बर्बाद कर दिए। दिल्ली में प्रति एक लाख लोगों पर केवल 17 बसें हैं, क्या यही शासन है।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण प्राधिकरण(ईपीसीए) ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने और सड़कों पर नई बसों को उतारने को काफी जरूरी बताया है। इस संबंध में ईपीसीए ने रिपोर्ट तैयार कर सुप्रीम कोर्ट को सौंपा है। ईपीसीए द्वारा तैयार इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन के बीजिंग शहर में प्रति एक लाख लोगों पर 107 बसें हैं, जबकि दिल्ली में एक लाख लोगों पर महज 17 बसें ही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top