National News

5वीं बार ओडिशा के CM बने नवीन पटनायक, मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने आज लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल गणेशी लाल ने शपथ दिलाई। वह 5 मार्च 2000 से ही ओडिशा के मुख्यमंत्री बने हुए हैं।भुवनेश्वर के एग्जिबिशन ग्राउंड में शपथग्रहण समारोह के दौरान मशहूर लेखिका और पटनायक की बहन गीता मेहता भी मौजूद रहीं। नवीन पटनायक के साथ उनके 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन पटनायक को ट्विटर के जरिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नवीन पटनायक जी को बधाई। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए उन्हें और उनकी टीम को बधाई। मैं ओडिशा के विकास कार्य को लेकर केंद्र की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन देता हूं।’ओडिशा में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ताधारी बीजू जनता दल ने शानदार प्रदर्शन करते हए 21 में से 13 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं अगर विधानसभा नतीजों की बात करें तो 147 सीटों में से 112 सीटों पर बीजेडी जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया था।नवीन पटनायक की कैबिनेट में कुल 11 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बार उनके मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरे शामिल हुए हैं। नवीन पटनायक को मिलाकर ओडिशा के मंत्रिमंडल में कुल 21 मंत्री शामिल हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में 21 सीटों में से बीजेडी को 12 सीटें मिलीं जबकि बीजेपी ने 8 सीटें जीती। कांग्रेस के खाते में एक सीट ही गई। स्पष्ट बहुमत के साथ नवीन पटनायक ने ओडिशा में एक बार फिर अपनी सरकार बनाई।पिछले दो दशकों से नवीन पटनायक को जान रहे लोग उनकी राजनीतिक प्रवृति और समर्पण को बेहतर तरीके से समझते हैं। पटनायक अपने सहयोगियों को ‘हड़बड़ी में काम करो-फुर्सत से पछताओ’ की चेतावनी देते रहते हैं। पुरी सीट से सांसद पिनाकी मिश्र ने कहा, ‘पटनायक ने राजनीति में आने के बाद पिछले 22 सालों से एक भी छुट्टी नहीं ली है। ओडिशा के लोगों के प्रति उनके समर्पण का कोई भी मुकाबला नहीं है।’

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

To Top