Uttarakhand News

सांसद राहुल गांधी के बयान पर सीएम धामी का कटाक्ष, पूरे देश को शर्मशार करने का काम किया है

Ad

नई दिल्ली: सदन में सांसद राहुल गांधी की वापसी हो गई है। बुधवार को लोकसभा में राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही बहस के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला कियाय़ उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा मणिपुर हिंसा और कई मुद्दों पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई। राहुल गांधी के बयान के सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने भी उन्हें घेरना शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि  भारत माता की “हत्या” शब्द का प्रयोग कर आज R.A.H.U.L. गांधी ने पूरे देश को शर्मसार करने का काम किया है। ये “शब्द, सोच और स्वप्न” या तो मुगल आक्रांताओं व अंग्रेजों के थे या फिर आज देश तोड़ने के लिए छद्म युद्ध लड़ रहे कांग्रेस के नेतृत्व में “महागठबंधन” के हैं। मुख्यमंत्री ने सभी बाते अपने ट्विटर हैंडल पर लिखी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top