National News

पाकिस्तान के झूठ की खुली पोल,पाक कर रहा है जैश प्रवक्ता की तरह बात

Ad

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ते ही जा रहा है। भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ F-16 का इस्तेमाल किया था, लेकिन अब झूठ बोल रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के झूठ की पोल खोलते हुए कहा कि पाकिस्तान अभी भी आतंकियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके पाकिस्तान के नापाक इरादों की पोल खोल दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, यह बात बहुत दुखद है कि पाकिस्तान अभी भी जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

रवीश कुमार ने बताया कि भारत ने सिर्फ एक विमान गवाया है, इस मामले में अगर पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसके पास दूसरे भारतीय विमान को मार गिराने की वीडियो रिकॉर्डिंग है तो वह उस वीडियो को अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ साझा आखिर क्यों नही करता। रविश कुमार ने कहा कि जिस F-16 विमान का इस्तेमाल पाकिस्तान ने किया और विंग कमांडर अभिनंदन द्वारा मिग 21 से पाकिस्तान के F-16 पर हमला कर उसे तबाह किया उन सबके इलेक्ट्रॉनिक सबूत हमारे पास मौजूद हैं। वहीं हमने अमेरिका से इस पूरे मामले से जुड़ी जांच के लिए कहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि UN ने पुलवामा हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने की बात कही थी, लेकिन पाकिस्तान इसको नकार रहा है। जैश को पाकिस्तान क्यों बचा रहा है और उसके प्रवक्ता की तरह क्यों बयान दे रहा है। अगर पाकिस्तान अपने आपको ‘नई सोच’ वाला ‘नया पाकिस्तान’ होने का दावा करता है तो उसे आतंकवादियों के  खिलाफ नई तरह की कार्रवाई करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top