नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। वे 49 साल के हो गए है। उनके जन्मदिन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर राहुल को हैप्पी बर्थडे कहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी की कुछ यादगार पलों को शामिल किया गया है। पीएम मोदी ने भी राहुल को जन्मदिन की बधाई दी।
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के यहां हुआ था। राहुल गांधी अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं। साल 2003 में राहुल गांधी राष्ट्रीय राजनीति में आए। 2004 में चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ उन्होंने भारतीय राजनीति में प्रवेश की घोषणा की। बता दें कि ह 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

