National News

पुलवामा के साथ पड़ोसी देश ईरान में भी हुआ फिदायीन हमला, 27 सैनिक शहीद

Ad

नई दिल्लीः कश्मीर के पुलवामा में जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गए फिदायीन हमले से 42 जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले से पूरे देश में आक्रोश है। आपको बता दें कि जिस तरीके से पुलवामा में हमला किया गया ठीक उसी पैटर्न पर पाकिस्तान के एक और पड़ोसी देश ईरान में भी फिदायीन हमला किया गया।जहां पुलवामा में हुए हमले की जिम्मेदारी ‘जैश ए मोहम्मद’ ने ली तो वहीं ईरान में हुए हमले की जिम्मेदारी ‘जैश अल अद्ल’ ने ली। बता दें कि जैश अल अद्ल को ईरान में ब्लैक लिस्ट किया गया है। एक ही दिन में पाकिस्तान के दो पड़ोसी देश भारत और ईरान में फिदायीन हमले होना आतंकियों के मनोबल को दर्शाता है।खबरों के मुताबिक जिस वक्त ईरान खश-जाहेदान रोड पर रेवोल्यूशनरी गार्ड से भरी बस सीमा पर गश्ती से लौट रही थी, उस वक्त बस को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी कार को घुसा दिया। जिसमें 27 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। बता दें कि जब रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स सीमा पर गश्ती के बाद लौट रहे थे, तब खश-जाहेदान रोड पर बस के साथ एक कार चलनी लगी। ये विस्फोटकों से भरी थी। तभी बस में कार आ घुसी और जोरदार धमाका हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top