National News

छोटी सी अफवाह से मेरठ में भड़की हिंसा, 100 से ज्यादा झुग्गियां हुई राख

Ad

 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट के थाना सदर इलाके की मलिन बस्ती में एक अफवाह ने सब कुछ तहस- नहस कर दिया। दरअसल मलिन बस्ती में कैंट बोर्ड की टीम पुलिस के साथ अवैध निर्माण हटवाने गई थी तभी ये अफवाह फैल गई कि बोर्ड और पुलिस की टीम अवैध वसूली के मकसद से पहुंची है। जिसके बाद इलाके के लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सदर इलाके में खुशहाल बस्ती हुआ करती थी जो अब एक अफवाह की वजह से जल कर राख हो गई है। वो कहते हैं ना की हिंसा के लिए एक छोटी सी अफवाह काफी होती है। बस्ती के लोगों ने मेहनत कर जो आशियाना बनाया था वो हिंसा कि आग में जलकर राख हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कैंट बोर्ड की टीम और सदर थाना पुलिस भूसा मंडी में रईसू का अवैध रूप से बनाया गया मकान तोड़ने गई थी। इस दौरान एक दर्जन महिलाओं ने पुलिस की टीम का विरोध किया। फिर क्या था इलाके के लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इलाके के लोगों का ये भी आरोप है कि पुलिस की टीम ने ही इलाके में आग लगाई है। इतना ही नहीं झुग्गियों में मौजूद गैस सिलेंडरो ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते यहां करीब 100 झुग्गियां जल कर खाक हो गई। एक धार्मिक स्थल भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। इससे पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर भाग गए। घरों में बड़ी संख्या में बकरियां और अन्य पशु बंधे रह गए जो आग की चपेट में आ गये। आग पर काबू पाने के लिए आसपास की जिलों से फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। घंटो की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन तब तक बस्तियां जल कर राख हो चुकी थी।

फिर क्या था गुस्साई भीड़ सड़कों पर पहुंच गई और सड़क को जाम कर दिया। भीड़ ने कई वाहनों को अपना शिकार बनाया। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया की संवेदनशील माहौल का फायदा उठाते हुए लोग सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्हें दिल्ली रोड पर गाड़ियों में तोड़-फोड़ की और महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। इस दौरान लोगों के कार तक पलट दी। इस बवाल के दौरान कई लोगों को चोट आई है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए आस-पास के इलाकों से पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मामले को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कुछ देर के लिए इंटरनेट सेवाएं भी रोक दी थी। डीएम अनिल ढींगरा का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी। जांच के आदेश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top