National News

31 मार्च को होना था रिटायरमेंट, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट

Ad

नई दिल्लीः हर एक व्यक्ति भारतीय सेना में भर्ती होना चाहता है। पुलवामा हमले के बाद यह जुनून अब देश के लिए पागलपन में बदल गया है, जिसके बाद हर एक लड़की अपने पति के रूप में एक सैनिक को देखना चाहती है। वहीं एक पत्नी ऐसी भी है जो अपने फौजी पति की जान की दुश्मन बन चुकी है। ऐसी ही एक घटना मेरठ से सामने आ रही है। फौजी की पत्नी किसी के प्यार में ऐसी पागल हो गई कि वे अपने ही पति की जान की दुश्मन बन गई।

ADVERTISEMENTS Ad

मेरठ के गंगानगर में एक किराये के मकान में फौजी सुनील चौधरी का परिवार दो बच्चे और उसकी पत्नी रहते थे। फौजी की पत्नी की एक धार्मिक अनुष्ठान में रोहित शर्मा नामक युवक से मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई । दोनों के प्रेम की कथा फौजी सुनील चौधरी को पता चल चुकी थी। फौजी सुनील ने रोहित को उसकी पत्नी से दुर रहने की सलाह दि थी पर रोहित अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। फौजी ने रिटायरमेंट के बाद रोहित को देख लेने की बात कही थी। फौजी का 31 मार्च को रिटायरमेंट होने वाला था।

रोहित ने डर से फौजी की पत्नी और अपने दोस्त के साथ फौजी की हत्या करने की साजिश बनाई। रोहित शर्मा के गांव के दोस्त अजय त्यागी ने अवैध पिस्टल का इंतजाम कर फौजी की हत्या करने के लिए पिस्टल से हमला कर दिया, जिसके बाद फौजी सुनील चौधरी की मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से फौजी की पत्नी ने जहर खा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने फौजी की पत्नी को अपनी हिरासत में ले लिया। इस से पहले पुलिस ने रोहित शर्मा और अजय त्यागी को गिरफ्तार कर दिया। फौजी की मौत और पत्नी की गिरफ्तारी के बाद दोनों बच्चों ने अपने परिजनों के साथ रहने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने 9 जाट रेजीमेंट से संपर्क किया। रेजीमेंट के जवान मेरठ पहुंचे और गंगानगर थाने से बच्चों को उन्हें सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top