National News

पाकिस्तानी सीरियल देखने पर पति ने काटा पत्नी का अंगूठा, हैरान कर देगी ये खबर

Ad

नई दिल्लीः आज के दौर में टीवी सीरियल ने महिलाओं के जीवन में खास जगह बनाई है। लेकिन टीवी सीरियल देखते-देखते कब उसकी लत लग जाती है पता नही चलता। देखा गया है कि इसी टीवी सीरियल की लत के चक्कर से बहुत से परिवारों के लोगों में झगड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी के पाकिस्तानी सीरियल देखने पर पति ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और पत्नी पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। 40 वर्षीय आरोपी आसिफ सत्तार नायब जब आसिफ काम से घर आया तो उसने पत्नी के साथ झगड़ा किया। जब आसिफ पत्नी से बात करने के लिए बेडरूम में गया, तब उसकी पत्नी मोबाइल पर पाकिस्तानी नाटक देख रही थी तभी ऐसा देख कर वह गुस्सा हो गया। आसिफ को लगा कि पत्नी टीवी सीरियल को उससे ज्यादा महत्व दे रही हैं और उसे नजरअंदाज कर रही है। जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने जोरदार हमला किया जिसकी वजह से पत्नी के दाएं हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो गया। पडोसियों ने जब महिला का शोर सुना तो भागते हुए उसके घर पहुंचे और उसे पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुणे पुलिस ने बताया कि आसिफ सत्तार नायब सैलिसबरी पार्क इलाके में होर्डिंग्स लगाने का काम करता है। मामले के बाद स्वारगेट पुलिस ने आसिफ को हत्या की कोशिश के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top