National News

युवा कुंभ के जरिये बोले सीएम योगी, “राम मंदिर जब भी बनेगा, हम ही बनवाएंगे”

Ad

नई दिल्ली। राम मंदिर के निर्माण को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने एक ताजा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि “जनता को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए क्योंकि राम मंदिर जब भी बनेगा, हम ही बनवाएंगे।” इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग भगवान राम को मिथक मानते थे वो अब अपना गोत्र और जनेऊ दिखा रहे हैं।” बता दें कि योगी ने ये सब बातें रविवार को लखनऊ के आशियाना स्थित स्मृति उपवन में आयोजित युवा कुंभ-2018 में कही।

ADVERTISEMENTS Ad

विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए योगी ने कहा कि “वो कौन लोग हैं जो राष्ट्रमाता के प्रति षडयंत्र कर रहे हैं। हमें समझना होगा, जो विखंडन का प्रयास कर रहे हैं। ये साजिश हर स्तर पर रचे जाएंगे। इस लिए सावधानी रखने की आवश्यकता है। हमें नारों में उलझने की आवश्यकता नहीं है। कुछ लोग राम जन्म भूमि के बारे में बोल रहे थे। लेकिन आपको निश्चिंत कर दें कि मंदिर का निर्माण जो कोई भी करेगा, जब भी करेगा, हम ही करेंगे।”

योगी ने कुंभ के बारे बात करते हुए कहा कि “इस बार होने वाला कुंभ दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन है। जलमार्ग और वायुमार्ग से लोग कुंभ में आ सकेंगे। 192 देशों के प्रतिनिधि इस कुंभ में आएंगे। पूरी दुनिया कुंभ की साक्षी होगी। यूनेस्कों समेत पूरी दुनिया ने कुंभ को मान्यता दी है।”

इस बार भारत के 15 करोड़ लोगों का कुंभ में संगम होगा। धर्म का कोई भेदभाव नहीं होगा, सभी धर्मों व पंथों के प्रतिनिध कुंभ में पहुंचेंगे। कुंभ सभी को जोड़ने वाला आयोजन है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। हमारे देश में युवाओं में अपार ऊर्जा है। युवाओं की सकारात्मक सोच से ही देश का विकास होगा।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top