National News

शहीदों के सम्मान में पंजाब के सीएम कैप्टन ने की ये दो बड़ी घोषणाएं, जानें…

Ad

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 44 जवानों की शहादत से हर भारतीय के मन में क्रोध देखा जा रहा है। कई भारतीय सोशल मिडिया के माध्यम से तो कई सडकों पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है। आतंकी हमले में शहिद जवानों के परिवार के लिए भारत के साथ हर देश का व्यक्ति खड़ा है। भारत सरकार के साथ राज्य सरकार ने भी मदद के लिए अपने हाथ बड़ाये है। इन राज्यों में पंजाब भी शामिल है।पंजाब के रहने वाले 4 जवान इस आतंकी हमले में शहीद हुए। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद हुए जवानों के लिए दुख व्यक्त किया और घोषणा की पंजाब सरकार हर शहीद को 12 लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगी । पंजाब सरकार ने अपने इस फैसले के साथ एक ओर बड़ा फैसला लिया कि राज्य सरकार शहीदों के परिवार को हर माह 10 हजार रुपये की ओर आर्थिक मदद करेगी।पंजाब सरकार ने शहीदों के परिवार की हर स्तर से मदद करने की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए पंजाब के चार जवान गुरदासपुर के दीनानगर के मनिंदर सिंह, तरनतारन के गांव गंडी विंड के सुखजिंदर सिंह, रोपड़ के आनंदपुर साहिब के रौली में कुलविंदर सिंह और मोगा के गांव कोट इसे खां के जैमल सिंह शहीदों में है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शहीद कुलविंदर सिंह के घर आनंदपुर साहिब पंहुचे जहाँ मुख्यमंत्री ने कुलविंदर सिंह के परिजनों से मुलाकात करी और कुलविंदर की शहादत में दुंख जताया। मुख्यमंत्री ने घोषणा  की आनंदपुर में स्कूल और सड़क शहीद के नाम से बनाया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top