National News

चुनाव से पहले प्रियंका गांधी के लिए अपशगुन , टूट गया पैर…

Ad

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता के रूप में प्रियंका गांधी सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के काफिले ने महिला सिपाही का पैर तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश के महोबा जिला मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान उनकी गाड़ी से कुचल कर एक महिला सिपाही घायल हो गई। महिला सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) जटाशंकर राव ने बताया, “कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में शामिल गाड़ियों का काफिला जैसे ही परमानंद चौक के पास पहुंचा, उनकी गाड़ी के साथ चल रही स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में कार्यरत महिला सिपाही खुशनुमा बानो (38) के पैर पर प्रियंका गांधी की गाड़ी का अगला पहिया चढ़ गया, और उनका पैर कुचल गया।” उन्होंने बताया, “घायल महिला को अन्य पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।”प्रियंका गांधी ने घायल महिला सिपाही की अस्पताल में देखरेख और इलाज की जिम्मेदारी कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष को सौंपी है और उसके स्वास्थ्य की पल-पल की सूचना पहुंचाने को कहा है।सूत्रो के अनुसार प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। चुनाव लड़ने से पहले प्रियंका गांधी के लिए यह एक अपशगुन भी माना जा रहा है, पर प्रियंका ने दिलेरी दिखाते हुए। सिपाही से मुलाकात कर, घायल से हालचाल पूछा।

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top