Uttarakhand News

सड़क हादसा : बाइक सवार जीजा-साले की मौत

Ad

रुद्रपुर: रुद्रपुर में गन्ने से लदी एक ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। 

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप, ठाकुरनगर निवासी चंदन ढाली (26) पुत्र विधान ढाली राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी रिश्तेदारी में दिनेशपुर में नामकरण था। वह अपने साले विक्की राय (20) पुत्र हिमांशु राय के साथ बाइक से दिनेशपुर के लिए रवाना हुआ।

बीती देर रात 11 बजे जीजा और साले वापस घर की ओर आ रहे थे । इसी बीच दिनेशपुर चौराहे पर गन्ने से लोडेड ट्राली ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी । इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल चंदन और विक्की को एंबुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है और वह अब आगे की कार्यवाही करेगी ।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top