Uttarakhand News

बुधवार को उत्तराखण्ड में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आपके इलाके में पड़ सकते है ओले

Ad

देहरादूनः  उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में रेड अर्ल्ट घोषित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश कई इलाकों में बुधवार को आंधी चल सकती है और ओले गिरने की संभावना है। ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान बताया जा रहा है, जिसमें देहरादून भी शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad

वही मंगलवार को तेज धूप ने लोगों के पसीने छुटाये। शाम तक मौसम में कुछ बदलाव आया और तेज हवा चलने लगी। राजधानी व आसपास के इलाकों में मंगलवार रात करीब आठ बजे आई आंधी से ट्रांसफार्मर फूंकने, बिजली लाइनों के तार टूटने व जंफर उड़ने से शहर के अधिकतर इलाकों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आला अफसरों के आदेश पर अधिशासी अभियंताओं की अगुवाई में कर्मचारियों की टीमें टूटे तारों को जोड़ने में जुट गई। देर रात तक अधिकतर इलाकों की आपूर्ति को बहाल किया गया।

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

वही ऊधमसिंह नगर जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री लुढ़ककर 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान गिरने के बावजूद गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए। पंतनगर गोविंद वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में इसी तरह गर्मी रहेगी। उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर में तीन, चार और पांच मई को बारिश की संभावना है। बारिश से पूर्व तेज अंधड़ आ सकता है। 
अगर हल्द्वानी की बात करे तो हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। यही कारण रहा कि दोपहर में तेज धूप ने किसी को भी घर से निकलने नहीं दिया। साथ ही गर्म हवा ने रोड़ पर सन्नाटा पसरा दिया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान अधिक होने के कारण मुक्तेश्वर में भी गर्मी का एहसास हुआ। नैनीताल का अधिकतम पारा 28 और न्यूनतम 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top