Uttarakhand News

उत्तराखंडः दरंदिगी की हद पार, महिला से घर में घुसकर की छेड़छाड़, कांटे होंठ

Ad

हल्द्वानीः राज्य में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। ऐसा ही एक मामला चौखुटिया (अल्मोड़ा) क्षेत्र से सामने आया है। जहां एत व्यक्ति ने घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ की और उसके पति के साथ भी मारपीट की। चौखुटिया के एक ग्राम पंचायत में घर में घुसकर आरोपी ने महिला के साथ पहले छेड़छाड़ की और उसके बाद उसके होंठ भी काट दिए। जिसमें महिला को सात टांके लगाने पड़े।
बतो दें कि शुक्रवार की रात को महिला अपने घर के किचन में आटा गूंथ रही थी। तभी अचानक गांव के ललित मोहन जोशी उसके घर पर आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा, इसके बाद ललित ने महिला के बेरहमी से होंठ काट दिए। महिला के उसके शोर मचाने पर बाहर आंगन में खड़ी महिला की सास और बेटे ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे महिला के पति ने आरोपी को डांटना शुरू किया तो उसने डंडे से पति पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के जमा होने पर ललित मौके से फरार हो गया।
मामले के बाद पुलिस को तुरंत सूचना दे दी गई। पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 452, 354 और 323 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा का कहना है कि महिला और उसके पति का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। जहां स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. शिवप्रकाश पाठक का कहना है कि महिला के होंठ में गहरा घाव हो गया है और उसे सात टांके लगाए गए हैं। पुलिस कहना है कि ललित गांव में आए दिन उत्पाद मचाते रहता है। ललित की अभी तक गिफ्तारी नहीं हुई है।
ADVERTISEMENTS Ad
To Top