Uttarakhand News

मसूरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई मेें समाई कार, चार पर्यटक घायल

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। सड़क हादसो का मुख्य कारण यातायात के नियमों की अनदेखी करना। शराब पीकर गाड़ी चलाना, तेज रफ्तारसे गाड़ी चलाना, दूसरी लेन में गाड़ी चलाना सड़क हादसों के कारण हैं। वहीं बीते कुछ समय से उत्तराखंड की पहाड़ियों का सफर खौफनाक बन चुका है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा मसूरी से सामने आ रहा है। जहां मसूरी में आज सुबह एक कार खाई में समा गई।

बता दें कि हादसा सुबह करीब 4 बजे गाजी बैंड के पास हुआ। दिल्ली से घूमने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में समा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दे दी। 108 सेवा आने के बाद घायलों को मसूरी के सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसा इतना दर्दनाक था कि पर्यटकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पर्रयटकों की हालत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों का अभी इलाज चल रहा है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top