Uttarakhand News

रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग हादसा, कार खाई में गिरी, एक की हालत गंभीर

Ad

हल्द्वानीः सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। सड़क हादसो का मुख्य कारण यातायात के नियमों की अनदेखी करना होता है। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, दूसरे लेन में गाड़ी चलाना के वजह से ही अकसर देखा गया है की सड़क हादसे होते हैं। ऐसा ही एक मामला रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग से सामने आ रहा है। जहां कार खाई में गिरने से कार सवार तीन लोग घायल हो गए हैं।
बता दें कि रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग में दुत्कानेधार के पास कार के खाई में समा गई। इससे कार सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी। स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया। हादसे में एक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे मुखानी स्थित निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है।
बता दें कि धारी ब्लॉक के बूढ़ी बना गांव निवासी चंदन सिंह (47) दो लोगों के साथ कार में कुछ काम से हल्द्वानी आए थे। वापस लौटते समय दुत्कानेधार के पास सामने से आ रहे तेज गाड़ी से बचने के चक्कर में उनकी कार गहरी खाई में गिर गई। घटना में चंदन के सिर, पैर और शरीर में काफी चोटें लग गई। उन्हें गंभीर हालत में यहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कार में सवार दो लोगों को ज्यादा चोट ना आने की वजह से इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top