Uttarakhand News

दर्दनाक हादसाः कार खाई में गिरी, महिला की मौके पर मौत

Ad

देहरादूनः आज के दौर में सड़क दुर्घटना एक आम सी बात हो गयी। सड़क हादसे का मुख्य कारण यह है की लोग सड़क यातायात के नियमों की अनदेखी करते हैं। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना, नशे में ड्राइविंग करना और गलत दिशा में गाड़ी चलाना सड़क हादसो की मुख्य वजह है। आज आए दिन सड़क हादसे रूकने का नाम नही ले रहै हैं। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाला दुर्घटना पिथौरागढ़ से सामने आया है जहां एक अल्टो कार खाई में गिर गई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भट्यूड़ा के पास बुधवार देर रात एक अल्टो कार गहरी खाई में समा गई।
बता दें कि दुर्घटना बुधवार देर रात कि है जब कार सख्यां यू के 05 बी 3780 जाख मार्ग से पिथौरागढ़ कि तरफ को आ रही थी तभी अचानक भटयूडा के पास कार अनियंत्रित हो गई और कार चालक के संभालने पर भी नहीं संभल पाई और 150 मीटर गहरी खाई में समा गई। बता दें कि कार नंदन सिंह निवासी एंचोली चला रहे थे। कार में उनकी पत्नी भागीरथी देवी(46वर्ष) भी सवार थी और उनके अलावा गांव के दो और लोग कार में सवार थे। दुर्घटना में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में मुकेश सिंह (42 वर्ष) मूल निवासी धारी पिथौरागढ़ की भी मौत हो गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top