Uttarakhand News

देवभूमि में फिल्मी सितारे दिखाएगें अपने खेल का हुनर,क्रिकेट लीग में लेंगे हिस्सा

Ad

देहरादूनः यह तो आपने सुना ही होगा कि फिल्मी सितारे अकसर देवभूमि में अपनी फिल्मों के लिए देवभूमि को हॉट चाइस मानते हैं लेकिन अब फिल्मों की शूटिंग के बाद फिल्मी सितारें देवभूमि में अपने खेल का हुनर पैश करेंगें। बता दें कि राजधानी देहरादून में जून में रायपुर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सेलिब्रेटी लीग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई फिल्मी सितारे रंगारंग प्रस्तुतियां भी करेंगें। सेलिब्रेटी लीग का आयोजन 2 जून को रायपुर के स्टेडियम में होगा। रंगारंग उद्घाटन के दौरान नेहा कक्कड़ समेत कई अन्य सितारे अपनी प्रस्तुतियां से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
इस प्रतियोगिता में सेलिब्रेटी टीम की कप्तानी फिल्म स्टार सुनील सेठी करेंगे। इसके अलावा वरुण धवन, रितेश देशमुख, सोहेल खान, राजपाल यादव, बॉबी देओल, नवाजुद्दीन सिद्दकी, करण सिंह ग्रोवर, सोनू सूद, आफताब शिवदासनी, श्रेयस तलपड़े, जय भानुशाली, तुषार कपूर, शब्बीर अहलूवालिया, राजा भैरवानी भी संभावित खिलाड़ियों में शामिल हैं। इसके इलावा माधुरी दीक्षित, नेहा धूपिया, जरीन खान, महिमा चौधरी समेत कई अन्य कलाकार भी देहरादून पहुंचकर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकतें हैं। जो कंपनी इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है उनका कहना है कि इस पूरी प्रतियोगिता को आखिरी रूप देने के लिए कंपनी शिमला के बाईपास रोड पर एक कार्यालय भी खोलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जून के महीने में देवभूमि के लोगों को अपने पसंदीदा कलाकार को देखने के साथ उनके खेल के हुनर को देखना का भी मौका मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top