Uttarakhand News

उत्तराखंडः ओवरटेक करते समय डंपर से कुचलकर बीबीए के छात्र की दर्दनाक मौत

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। आए दिन ना जाने कितने छात्र सड़क हादसे की में अपनी जान गंवा बैठते हैं। सड़क हादसे का मुख्य कारण यातायात के नियमों की अनदेखी करना होता है। गाड़ी तेज चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, ओवरटेक करना ये यब सड़क हादसे के मुख्य कारण हैं। ऐसा ही एक दिल दहलादेने वाली घटना हरिद्वार से सामने आ रही है जहां बुधवार सुबह हरिद्वार बाईपास पर डंपर के कुचलने से बाइक सवार बीबीए छात्र की मौत हो गई है। हादसा डंपर को ओवरटेक करते समय हुआ।
बता दें कि नोएडा के 32 सेक्टर निवासी विशाल राणा (21) सेलाकुई स्थित डीबीएस कालेज में बीबीए का छात्र था। वह शहर के राजा रोड स्थित पेइंग गेस्ट में रहता था। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब विशाल बाइक से कारगी चौक से नेहरू कालोनी थाने की तरफ जा रहा था। तभी निलाया हिल्स अपार्टमेंट के पास आगे जा रहे डंपर को ओवरटेक करते  समय विशाल की बाइक का संतुलन बिगड गया। और वह डंपर से टकराकर सड़क पर गिर गया। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
 लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से विशाल को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की खबर परिवार को दे दी। बेटे की मौत की बेटे की मौत की खबर पाकर पिता सतीश राणा अन्य परिवारवालों के साथ नेहरू कालोनी थाने पहुंच गए। एसएसआई राकेश शाह ने बताया कि परिवारवाले बेटे का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद प्रशासन के आदेश पर शव का बिना पोस्टमार्टम किए परिवारवालों को सौंप दिया गया। वहीं बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top